साहिबगंज में 15 मार्च को होगी नव साक्षरों की पहली आकलन परीक्षा
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

16 हजार नव साक्षर महिला और पुरुष भाग लेंगे, 1500 स्कूल होंगे जन चेतना केंद्र
विज्ञापन
साहिबगंज
जिले में इस वर्ष नव साक्षरों की पहली आकलन परीक्षा 15 मार्च, रविवार को आयोजित की जाएगी. नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर से इस परीक्षा की तैयारी की जा रही है. यह जानकारी डीएसइ सह साक्षरता कार्यक्रम के सचिव कुमार हर्ष ने दी. उन्होंने बताया कि आकलन परीक्षा में जिले भर के लगभग 16 हजार नव साक्षर महिला और पुरुष भाग लेंगे. पूरे जिले में परीक्षा के सफल संचालन के लिए 1500 स्कूलों को चयनित किया गया है. इन सभी स्कूलों के एक-एक कमरे को जन चेतना केंद्र बनाया गया है. 15 मार्च को जिले के सभी 09 प्रखंडों में नव साक्षर अपने-अपने जन चेतना केंद्र पर पहुंचेंगे और आकलन परीक्षा में भाग लेंगे. डीएसइ ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले नव साक्षरों को परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. आकलन परीक्षा के सफल संचालन की तैयारी के तहत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े बीइओ, बीपीओ और अन्य कर्मियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक भी आयोजित की गयी. इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के बीइओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं संबंधित शिक्षाकर्मी उपस्थित थे.प्रखंड का नाम – निर्धारित लक्ष्य
बरहेट – 2400
बरहरवा- 2300बोरियो – 1800
मंडरो – 1000पतना – 1200
राजमहल – 2500साहिबगंज – 1150
तालझारी – 1150उधवा – 2500
कुल – 16000प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










