जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज के चुनाव सत्र 2026-28 की अधिसूचना जारी

Updated at : 13 Mar 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मतदाता सूची से लेकर शपथ ग्रहण तक का पूरा चुनाव कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन

साहिबगंज

जिला अधिवक्ता संघ साहिबगंज के चुनाव सत्र 2026-28 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. मुख्य चुनाव आयुक्त जर्नादन प्रसाद साह और चुनाव आयुक्त सुरेश बजाज ने बताया कि शुक्रवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च 2026 से 17 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आपत्ति एवं निवारण किया जाएगा. 17 मार्च 2026 दोपहर 3.30 बजे फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. 18 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र प्राप्ति और दाखिल किया जाएगा. 20 मार्च 2026 दोपहर 3.30 बजे स्क्रूटनी की जाएगी. 23 मार्च 2026 दोपहर 3 बजे नामांकन प्रपत्र वापसी और दोपहर 3.30 बजे वैध प्रत्याशी की सूची प्रकाशित की जाएगी. 28 मार्च 2026 सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक मतदान होगा और दोपहर 4 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी. इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. 30 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण समारोह और प्रमाण पत्र वितरण आयोजित किया जाएगा. यदि मतगणना में किसी प्रत्याशी के मत समान रहते हैं तो टॉस द्वारा विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियों में समिति जुट गयी है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola