सफाईकर्मियों की हड़ताल से कचरा उठाव ठप, संक्रमण का खतरा

Updated:
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की हड़ताल से कचरा उठाव ठप, संक्रमण का खतरा

प्रतिदिन 40 टन कचरे का होता था उठाव, दो दिनों से कार्य है ठप

विज्ञापन

राजमहल. आउटसोर्सिंग एजेंसी आकांक्षा इंटरप्राइजेज के सफाईकर्मी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं. इस कारण शहर में घर-घर कचरा उठाव कार्य दो दिनों से ठप है. प्रतिदिन लगभग 40 टन कचरा का उठाव होता है. ऐसे में 2 दिनों में लगभग 80 टन कचरा लोगों के घर व उसके आसपास में ही डंप है. घर-घर से कचरा उठाव नहीं होने के कारण आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहरवासियों ने कहा कि घर में कचरा रहने से दुर्गंध फैल रहा है. 48 से 50 घंटे घर में कचरा रहने से बीमारी फैलाने की संभावना हो जाती है. अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो नगर पंचायत वैकल्पिक माध्यम से कचरे का उठाव कराये. नगर पंचायत के पास एजेंसी के अलावा स्थायी सफाई कर्मी भी है. आकांक्षा इंटरप्राइजेज के कर्मचारियों ने अपने एजेंसी के समक्ष मानदेय बढ़ोतरी की मांगों को भी रखा है. कर्मचारियों ने मांग की है कि कार्य के अनुरूप मानदेय में बढ़ोतरी की जाय. वहीं एजेंसी के सुपरवाइजर आशीष कुमार ने कहा कि सफाईकर्मियों की हड़ताल की सूचना एजेंसी के वरीय अधिकारी सहित नपं कार्यालय को दे दी गयी है. संभवतः बुधवार को सफाईकर्मी के साथ मांगों पर वार्ता होगी. नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने कहा कि अचानक हड़ताल कर सफाई बाधित करना गलत है. मामले की जांच कर सफाई कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराया जायेगा.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola