ePaper

गंगा का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे लोगों को सता रहा कटाव का डर

Updated at : 06 Oct 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे लोगों को सता रहा कटाव का डर

चेतावनी रेखा 26.25 मीटर पर बह रही गंगा, आज 26.33 मीटर तक पहुंचने की है संभावना

विज्ञापन

साहिबगंज

एक सप्ताह के भीतर गंगा ने पुनः रौद्र रूप धारण कर लिया है. जलस्तर में गिरावट के बाद अब उसमें वृद्धि देखी जा रही है. सोमवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 26.25 मीटर पर था, जो मंगलवार सुबह तक 26.33 मीटर तक पहुंचने की संभावना है. लगातार जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण गंगा ने किनारे की मिट्टी को बुरी तरह काट दिया है, जिससे किनारे बसे लोग भयभीत हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण यह तेज बहाव उत्पन्न हुआ है. यदि पत्थर का बांध न होता, तो मिट्टी कटकर आसपास के घरों को भी बहा ले जाता. लोग कई दिनों से चिंतित हैं. गंगा के मुहाने पर इतना कटाव हो गया है कि सीधे कछार में जाने से अनहोनी की आशंका बनी हुई है. घर के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष रूप से छोटे बच्चों को डर सताने लगा है. अक्टूबर माह में गंगा का जलस्तर बढ़ना और इतना तीव्र बहाव पहले कभी नहीं देखा गया. ओझा टोली घाट और पुरानी साहिबगंज घाट के स्थानीय लोगों ने बताया कि वे गंगा में स्नान करने आए लोगों को सतर्क कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जहां तेज कटाव हुआ है, वहां किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की जाए या जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत किया जाए, ताकि कोई अनजान व्यक्ति गंगा में प्रवेश न करे.

—————————————————————————-

क्या कहते हैं स्थानीय लोग

फोटो नं 06 एसबीजी 3 है

कैप्सन – सोमवार को दिनेश

गंगा किनारे बसे पुरानी साहिबगंज में लगातार 15 दिनों से पानी का बढ़ना और तेज धार और कटाव से हम लोग काफी डरे सहमे हैं. घरों के किनारे महज 100 मीटर पर पानी का तेज बहाव है. हमें अपने व बच्चों की चिंता लगी रहती है कि कहीं अनहोनी न हो जाये.

दिनेश कुमार यादव, ग्रामीण

फोटो नं 06 एसबीजी 4 है

कैप्सन – सोमवार को मनीष

साहिबगंज – गंगा का जलस्तर बढ़ना हमलोगों के लिए परेशानी का सबब है. गंगा किनारे ही लगभग 80 फीट गहरा हो गया है. दिन-प्रतिदिन तेज बहाव और बढ़ते कटाव से चिंता बढ़ रही है. बोल्डर से घेराव नहीं हुआ होता तो कई घर गंगा में समा गये होते. प्रशासन बैरिकेडिंग की वैकल्पिक व्यवस्था करे.

मनीष कुमार, ग्रामीण

क्या कहते हैं एसी

साहिबगंज- साहिबगंज के गंगा तटीय क्षेत्र में हो रहे कटाव पर जिला प्रशासन नजर रखे हुए है. जल्द ही गंगा कटाव व कटे घर वाले लोगों की सूची सर्वे कर तैयार की जायेगी एवं सहायता दी जायेगी.

गौतम भगत, एसी, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola