ePaper

बोरियो से लोबिन हेंब्रम व मंडल हांसदा एवं राजमहल से रामेश्वर मंडल व बरहेट से निर्दलीय प्रत्याशी सेबेस्तियन मुर्मू ने किया नामांकन

Updated at : 25 Oct 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
बोरियो से लोबिन हेंब्रम व मंडल हांसदा एवं राजमहल से रामेश्वर मंडल व बरहेट से निर्दलीय प्रत्याशी सेबेस्तियन मुर्मू ने किया नामांकन

इलेक्शन-2024. चौथे दिन बोरियो के लिए छह, राजमहल के लिए एक व बरहेट के लिए चार प्रत्याशियों ने खरीदा नामांकन पत्र

विज्ञापन

साहिबगंज . जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को एक निर्दलीय सहित दो प्रत्याशी ने नामांकन किया. बोरियाे विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को भाजपा के लोबिन हेंब्रम व निर्दलीय मंडल हांसदा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस प्रकार नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन तक बोरियो सुरक्षित विधानसभा सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. जबकि चौथे दिन 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल करने के लिए नजीर रशीद कटायी है. शुक्रवार को चौथे दिन नामांकन दाखिल करने वालों में प्रमुख भाजपा के लोबिन हेंब्रम रहे, जिन्होंने अपने प्रस्तावक कैलाश गुप्ता एवं समर्थन मनोहर यादव तथा आनंद मोदी के साथ सदर एसडीओ के कक्ष में नामांकन दाखिल किया. वहीं राजमहल विधानसभा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया प्रत्याशी के रूप में रामेश्वर मंडल ने शुक्रवार को नामांकन किया है. प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कपिल कुमार के कार्यालय पहुंचकर उनके समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया है. वहीं बरहेट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को एक निर्दलीय सेबेस्तियन मुर्मू प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. बरहेट विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एसी गौतम भगत के कार्यालय कक्ष में निर्दलीय सेबेस्तियन मुर्मू ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर एआरओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola