देसी शराब बेचनेवालों को उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ा

मिर्जाचौकी रेलवे साइडिंग के पास चलाया छापेमारी अभियान
मंडरो. विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए मिर्जाचौकी रेलवे साइडिंग के समीप मंगलवार की देर शाम अवैध देसी महुआ शराब बेचने वालों को लेकर साहिबगंज उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध देसी महुआ शराब बेचने और पीने वालों को खदेड़ा गया. वहीं दर्जनों लीटर बोतल में बंद देसी महुआ शराब को नष्ट किया गया. छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध देसी महुआ शराब बेचने वाले लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि यहां पर किसी भी हाल में दुकान नहीं लगना चाहिए. यदि लगती है, तो कार्रवाई की जाएगी. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मिर्जाचौकी के गांधीनगर गांव तरफ भी छापेमारी की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




