बरहरवा में नववर्ष की धूम, पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थलों पर उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन
बरहरवा में नववर्ष की धूम, पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थलों पर उमड़े लोग

पिकनिक स्पॉट पर लिया वनभोज का आनंद

विज्ञापन

बरहरवा

नववर्ष-2026 की शुरुआत पर बरहरवा नगर व प्रखंड क्षेत्र के लोगों में उमंग और उत्साह देखने को मिला. बुधवार मध्यरात्रि से ही सभी ने एक-दूसरे को अंग्रेजी नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी, और जमकर आतिशबाजी की. वहीं, गुरुवार अगले सुबह से ही क्षेत्र के सुविख्यात बिंदुधाम मंदिर, शुक्रवासिनी मंदिर, बोहरा शिव मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. इधर, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह की अगुआई में पुलिस कई स्थानों में गश्त करती रही. साथ ही हुड़दंग करने वाले युवकों को चेतावनी देती नजर आयी.

पिकनिक स्पॉट पर लिया वनभोज का आनंद

क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों बिंदुधाम पहाड़ी, राजा दिग्घी, शुक्रवासिनी झील, सोमवार हाट की तलहटी, सीतापहाड़ और चर्च आदि में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने-अपने मित्रों, परिवारजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिकनिक मनाया और सामूहिक वनभोज का आनंद उठाया. इस दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक डीजे की धुन में थिरकते नजर आये. वहीं शहर के प्रमुखों, रेस्टोरेंट, कैंटीन, मिठाई की दुकानों के अलावे सड़क किनारे, पिकनिक स्पॉट के आस-पास लगाये गये ठेलो पर लोगों ने गुपचुप, च्वामीन, पास्ता, झालमुड़ी, चाट, डोसा, मोमोज आदि का लुत्फ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola