संगोष्ठी में महिला वित्तीय सशक्तीकरण व अंगदान पर दिया गया जोर

Updated at : 10 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
संगोष्ठी में महिला वित्तीय सशक्तीकरण व अंगदान पर दिया गया जोर

सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है

विज्ञापन

साहिबगंज. महिला मोर्चा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिला वित्तीय सशक्तीकरण, अंगदान महादान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गरिमा शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है और यह सरकार पूरी तरह से महिलाओं को वित्तीय रूप से स्वावलंबी बनाने एवं हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने को वचनबद्ध है. सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है. वहीं क्रम में एक कदम जीवन के बाद भी कार्यक्रम के तहत मृत्यु के पश्चात अपने बहुमूल्य अंगों का दान करने को प्रेरित किया गया. महादान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया. जिससे जिंदगियाें को बचाया जा सके. प्रधानाचार्य सुमोना राय और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्नेह लता ने भी नेत्रदान के लिए रजिस्ट्रेशन किया. रिटायर्ड शिक्षिका गीता पांडे ने कहा कि हमें बेटों और बेटियों में भेद नहीं करना चाहिए दोनों को सामान संस्कार देने चाहिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वात्सल्य किड्स की प्रधानाचार्य रूपम कुमारी, अर्चना शाह, महेश्वरी देवी ,चंदा देवी, काजल गुप्ता ,रूपा पांडे, स्मृति आर्य ,मिकी झा ,प्रिया गुप्ता ,सविता देवी, रिंकी देवी ,संगीता भारती, शीला देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola