स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर

Updated at : 30 Aug 2024 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर

डीसी की अध्यक्षता में प्रोडेक्ट कायाकल्प की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

विज्ञापन

साहिबगंज. कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में प्रोडेक्ट कायाकल्प की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बैठक के दौरान डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी, डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी. डीसी हेमंत सती ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया. उन्होंने जिले में 2 सर्जन, 2 एनेस्थीसिया डॉक्टरों सहित अन्य आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए मानव संसाधन की कमी को जल्द से जल्द दूर करना जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डॉक्टरों और स्टाफ की रोस्टर ड्यूटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सके. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और विभिन्न मुद्दों पर सुझाव दिए. डीसी हेमंत सती ने अंत में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाए और जल्द से जल्द आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति की जाये, ताकि जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके. इस अवसर पर सीएस डॉ प्रवीण कुमार संथालिया, डीएस डॉ रंजन कुमार, डॉ महमूद आलम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola