अस्पताल इलाज की सुविधाओं व बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता हासिल करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल इलाज की सुविधाओं व बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्टता हासिल करें : डीसी

जिला स्वास्थ्य समिति व जिला टास्क फोर्स की बैठक में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना पर मंथन

विज्ञापन

साहिबगंज

समाहरणालय सभागार में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना, मुख्यमंत्री अस्���ताल प्रबंधन एवं अनुसंरक्षण योजना तथा आयुष्मान भारत योजना की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीसी ने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना के तहत सभी अस्पतालों को स्वच्छता, रोगी सुविधाओं, बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे मानकों पर उत्कृष्टता हासिल करनी होगी. आयुष्मान भारत योजना के संदर्भ में डीसी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सके. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं अनुसंरक्षण योजना के अंतर्गत अस्पतालों के नियमित मेंटेनेंस, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और भवनों की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी तथा सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

साहिबगंज जिले में 12 अक्टूबर को पोलियो उन्मूलन अभियान की होगी शुरुआत

– 13 व 14 अक्टूबर को घर-घर जाकर बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो ड्रॉप : डीसी

फोटो नं 08 एसबीजी 21 है कैप्सन – बुधवार को बैठक करते डीसी व सीएस.

साहिबगंज. जिला में आगामी 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों, स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कैंप लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक (ड्रॉप) दी जाएगी. डीसी हेमंत सती ने बताया कि पोलियो उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को 12 अक्टूबर को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और उन्हें पोलियो ड्रॉप पिलाएं. इसके अतिरिक्त 13 एवं 14 अक्टूबर को स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाएंगे. अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, स्वयंसेवी संगठन एवं आशा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे. डीसी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद मिले, तभी पोलियोमुक्त समाज का लक्ष्य प्राप्त होगा. इस अवसर पर सीएस डॉ रामदेव पासवान, डीएस डॉ देवेश कुमार, डब्ल्यूएचओ के समन्वयक, डीईओ दुर्गानंद झा, डॉ किरण माला, डॉ महमूद आलम, डीपीएम, डीएमएफटी के सदस्य सहित कई स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola