बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है मिर्जाचौकी स्टेशन, यात्री हो रहे परेशान

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 07 Jun 2026 10:31 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

विज्ञापन

मंडरो

मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा स्टेशन परिसर अंधेरे में डूब जाता है. स्टेशन पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वहीं स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बिजली कटने के बाद स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म तथा प्रतीक्षालय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती, जिससे रात के समय यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है. अंधेरे के कारण बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को विशेष रूप से परेशानी होती है. यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर बिजली बाधित होने की स्थिति में इनवर्टर, बैकअप लाइट अथवा जेनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो. वर्तमान स्थिति में बिजली जाते ही स्टेशन पर अंधेरा छा जाता है, जिससे आवागमन और ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बिजली कटने की स्थिति में तत्काल प्रकाश व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिल सके.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola