संत जेवियर स्कूल-बी बना अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का विजेता

Updated:
विज्ञापन
संत जेवियर स्कूल-बी बना अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का विजेता

फाइनल में जेएनवी को नौ विकेट से किया पराजित

विज्ञापन

साहिबगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है. शनिवार को संत जेवियर्स स्कूल बी बनाम नवोदय विद्यालय के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. टॉस जीत कर संत जेवियर्स स्कूल बी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम 21.5 ओवर में 134 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. प्रीतम रविदास ने 27, धीरज कुमार ने 27, साहिल राज ने 22 व आशीष कुमार ने 16 रनों की पारी खेली. संत जेवियर्स बी के गेंदबाज अभिज्ञान ओझा ने 06, अमित राज ने 03 व आदित्य ज्ञान ने 01 विकेट लिये. जवाब में बल्लेबाजी करते हुए संत जेवियर्स स्कूल ने 16.3 ओवर में 01 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर 09 विकेट से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. आदित्य ज्ञान ने नाबाद 69, मो जुनैद परवेज ने नाबाद 29 व अमित राज ने 23 रनों की पारी खेली. जवाहर नवोदय के गेंदबाज मो इबकार ने 01 विकेट हासिल किये. मैच में अंपायरिंग श्याम रंजन तिवारी व चंदन यादव ने की, जबकि स्कोरिंग मो अनाउल्लाह ने की. संत जेवियर स्कूल बी के खिलाड़ी अभिज्ञान ओझा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डीडीसी सतीश चंद्रा व विशिष्ट अतिथि सदर एसडीओ अमर जॉन आइन्द ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसके पूर्व जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी सिन्हा ने अतिथियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने विजेता, उपविजेता व मैन ऑफ दी मैच संत जेवियर्स के खिलाड़ी अभिज्ञान ओझा, मैन ऑफ दी सीरीज अमित राज, बेस्ट बैट्समैन आदित्य ज्ञान व बेस्ट बॉलर सूरज राज को मेमेंटो देकर पुरस्कृत किया. वहीं सूर्या हेल्थ एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ विजय व सह निदेशक डॉ सुमित की ओर से अंडर-16 खिलाड़ी मो जुनैद व आदित्य ज्ञान एवं अंडर-14 के खिलाड़ी ऋषभ राज को किट प्रदान करने की घोषणा की गयी. मौके पर डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, गोपाल चोखानी, जय प्रकाश सिन्हा, डॉ तुफैल अहमद, मो जाहिद, जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम, सतीश सिन्हा, राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola