डीसी दीपक कुमार दुबे ने संभाला साहिबगंज का कार्यभार, विकास और सुशासन को बताया प्राथमिकता

साहिबगंज डीसी दीपक कुमार दुबे
Sahibganj News:साहिबगंज में IAS दीपक कुमार दुबे ने 37वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने विकास, सुशासन और जनसुनवाई को प्राथमिकता बताते हुए प्रशासन को और अधिक सक्रिय बनाने की बात कही. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.
साहिबगंज से सुनील ठाकुर की रिपोर्ट
Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2019 बैच के अधिकारी दीपक कुमार दुबे ने जिले के 37वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक गतिविधियों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.
विकास और सुशासन होगी प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिले के समग्र विकास और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास योजनाओं का प्रभाव तभी दिखेगा जब सभी विभाग मिलकर जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे. उपायुक्त ने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आधारभूत संरचना और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.
जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर, त्वरित समाधान का भरोसा
आम जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा कि जन सुनवाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों का जल्दी और पारदर्शी समाधान हो सके. साथ ही, उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनता के प्रति जवाबदेह रहेगा और हर स्तर पर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा.
कई अधिकारी रहे मौजूद
नए उपायुक्त के पदभार संभालने के साथ ही जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रशासनिक महकमे में भी नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है. इस मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी सतीश चन्द्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, नगर परिषद पदाधिकारी अभिषेक सिंह, डी एस ओ झुन्नू मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, सहित जिला के कई अधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: रांची डीसी का बड़ा फैसला: स्कूलों में ‘री-एडमिशन’ पूरी तरह अवैध, 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो खैर नहीं
इसे भी पढ़ें: देवघर में आज भी 1857 के गदर की याद दिलाती है खामोश विरासत, तीन वतनपरस्तों को दी गई थी फांसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




