जनविरोधी नीति से गरीबों पर बढ़ेगा बोझ, निर्णय वापस ले सरकार

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 9:04 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत कार्यालय घेराव, बोले जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

साहिबगंज. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार शुक्रवार को साहिबगंज जिला भाजपा के बैनर तले जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के नेतृत्व में बिजली दर में हुई जनविरोधी वृद्धि के खिलाफ जिरवाबाड़ी स्थित विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर प्रभारी के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह उपस्थित थे. जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आम जनता की आवाज को बुलंद किया. प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा बिजली दर में की गयी वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गयी. जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय लेकर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ डाल रही है. उन्होंने कहा कि एक ओर बिजली दर में वृद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को सुचारू बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल रही है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द से जल्द बिजली दर में वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लेती है, तो भारतीय जनता पार्टी जनहित में आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगी. चार सूत्री मांगों का ज्ञापन कार्यपालक अभियंता को सौंपा प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता शंभुनाथ चौधरी, सहायक अभियंता ज्ञानचन्द्र एवं कनीय प्रबंधक मानव संसाधन जयकुमार को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें बढ़े हुए बिजली दर को तत्काल प्रभाव से वापस लेने, राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, जले एवं खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही अनियमित वसूली पर रोक लगाने की मांग शामिल थी. अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर सरकार को जानकारी देने की बात कही. इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola