ऑटो की टक्कर से बैंक कर्मी का हाथ टूटा

Updated:
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से बैंक कर्मी का हाथ टूटा

बरहेट-बरहरवा मुख्य पथ पर बरमसिया के पास हादसा.

विज्ञापन

बरहेट. थाना क्षेत्र के बरहेट-बरहरवा मुख्य पथ पर बरमसिया एसबीआइ शाखा के पास ऑटो के टक्कर से बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बरमसिया एसबीआइ शाखा के जूनियर एसोसिएट ओड़िशा निवासी संस्कार सारंगी (24) बाइक से बैंक के अंदर प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उनका दायां हाथ टूट गया. वहीं, ऑटो में सवार कुछ सवारी भी घायल हो गये. सभी घायलों को नजदीकी प्रेम ज्योति सामुदायिक अस्पताल चंद्रगोड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola