तेतुलिया पंचायत अंतर्गत हाथीगढ़ वार्ड 9 में पानी का किल्लत

Updated:
विज्ञापन
तेतुलिया पंचायत अंतर्गत हाथीगढ़ वार्ड 9 में पानी का किल्लत

भीषण गर्मी में हर घर जल पहुंचाने की योजना पर लगा ग्रहण, शिकायत का भी असर नहीं

विज्ञापन

तीनपहाड़. भीषण गर्मी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं. इसके साथ ही लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के कारण पानी का लेयर दिन पर दिन नीचे जा रहा है. लोगों को प्यास बुझाने के लिए हर पंचायत में डीप बोरिंग के साथ टंकी बनाया गया था जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचना था लेकिन ये योजना फेल साबित हो रही है. मामला तेतुलिया पंचायत अंतर्गत हाथीगढ़ वार्ड नंबर 9 का है. यहां जल जीवन मिशन व हर घर जल योजना के तहत तीन बोरिंग और टंकी का निर्माण कराया गया जो कुछ दिनों तक तो ठीक चला मगर उसके बाद पानी का सप्लाई बंद हो गया. मोटर एवं स्टार्टर में खराबी आने से सप्लाई ठप हो गयी. प्रखंड स्तर पर नोडल पदाधिकारी को ग्रामीण विश्वजीत दास, काजल देवी ,अरसद अंसारी, नेहा कुमारी, गुड़िया देवी, शबाना अंजुम, नसीमा खातून ने जानकारी दी. मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया. संबंध में राजमहल प्रखंड के प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार ने कहा कि इसकी सूचना पीएचइडी विभाग को दी गयी है. जल्द समाधान हो जाएगा. वहीं पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता सुनील दत्त ने कहा कि संबंधित जेइ को सूचना दे दी गयी है. जल्द ही ठीक करवा कर पानी सप्लाई शुरू करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola