साहिबगंज में साइकिल रैली, हरियाली बचाओ का दिया संदेश

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 03 Jun 2026 8:34 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें

विज्ञापन

साहिबगंज.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत साहिबगंज की ओर से बुधवार को शहर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. रैली को गैस गोदाम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुई. मुख्य अतिथि शिक्षक रविकांत तांती ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे साइकिल चलाकर प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें. रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम छोटी कुमारी, द्वितीय गुड़िया कुमारी तृतीय लकी कुमार और अनिकेत और नमन कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. प्रतिभागियों ने पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, साइकिल चलाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया. रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और प्लास्टिकमुक्त साहिबगंज का संदेश देना था. कार्यक्रम का संचालन मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने किया. अंत में सुभाष चौक पर सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola