मंडरो में उमंग प्रोजेक्ट के तहत ग्राम संगठन पदाधिकारी का उन्मुखीकरण

Updated:
विज्ञापन
मंडरो में उमंग प्रोजेक्ट के तहत ग्राम संगठन पदाधिकारी का उन्मुखीकरण

बाल विवाह समाज में एक कुरीति बन गयी है

विज्ञापन

मंडरो. प्रखंड में उमंग परियोजना के अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा ग्राम संगठन के पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया. जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो ने बताया कि कार्यक्रम में मंडरो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम संगठनों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और जेएसएलपीएस के कर्मी शामिल हुए. उमंग परियोजना के प्रतिनिधि आरिफ अली ने कहा कि यह परियोजना किशोरियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को जड़ से समाप्त करने हेतु सामूहिक भागीदारी और सतत जन-जागरूकता आवश्यक है. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि बाल विवाह समाज में एक कुरीति बन गयी है. यह किशोरियों के सर्वांगीण विकास में बाधा उत्पन्न करता है. इसके उन्मूलन हेतु समुदाय स्तर पर निरंतर संवाद और सहयोग साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बाल विवाह को कम किया जा सकता है. इस अवसर पर जेएसएलपीएस के बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, बीएपी गुंजन कुमारी, बैंक सखी गुड़िया कुमारी के अलावा ललिता देवी, रेणु देवी, सरिता देवी, सोनिया कुमारी, विभा मिश्रा, मंजू देवी सहित जेएसएलपीएस के कई कर्मी इस कार्यक्रम में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola