ePaper

छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुटे नपकर्मी व कमेटी सदस्य

Updated at : 05 Nov 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुटे नपकर्मी व कमेटी सदस्य

शहरी क्षेत्र के गंगा घाटों को जेसीबी से दलदल हटा कर किया समतल, लगी लाइट

विज्ञापन

साहिबगंज. नेम-निष्ठा का महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद के नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार को शकुंतला सहाय घाट पर जेसीबी लगाकर घाट का समतलीकरण किया. कर्मचारियों ने गंगा घाट की सफाई की. सफाई इंचार्ज शिव हरी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा साहिबगंज के सभी गंगा घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की गयी है, जिससे व्रतियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े. मौके पर अनूप हरि अभिषेक, श्याम सुंदर हरि, क्रांति हरि, सुरेश डोम, मनोज हरि आदि सफाई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola