ePaper

गृहमंत्री व असम के सीएम की सभा की तैयारी करें पूरी : विधायक

Updated at : 14 Sep 2024 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
गृहमंत्री व असम के सीएम की सभा की तैयारी करें पूरी : विधायक

भाजपा साहिबगंज नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक में हुई मंत्रणा

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंजभाजपा साहिबगंज नगर व ग्रामीण मंडल की बैठक संयुक्त रूप से शनिवार को नगर मंडल अध्यक्ष संजय पटेल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. 20 सितंबर को बोरियों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व 21 सितंबर को साहिबगंज में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वसरमा के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गयी. बैठक को राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा सह कार्यक्रम संयोजक ने संबोधित किया. दोनों की सभा को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, जिला महामंत्री गौतम यादव, धर्मेंद्र कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, संतोष चौधरी, जयप्रकाश सिन्हा, राजीव चौधरी, अनिमेष सिन्हा, गरिमा साह, चंद्रशेखर उरांव, संगीता सिन्हा, गौतम पंडित, अनंत सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola