भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद बने बंगाल के चुनाव प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद बने बंगाल के चुनाव प्रभारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय सदस्य राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सौंपी जिम्मेवारी.

विज्ञापन

साहिबगंज. भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसदीय सदस्य राजकुमार चाहर ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. बजरंगी यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगे. साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, रणधीर सिंह, पवन सिंह, अशोक यादव, चंद्रभान शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, किशोर मंडल, कुंदन पासवान, कृष्ण शर्मा, चंदू पासवान, मनोज केसरी, हिरण ताती, पंकज घोष, सत्य प्रकाश सिन्हा, संदीप घोष, डब्बू अग्रवाल, मिथुन मंडल, निताई मंडल, सुजीत यादव, विवेक मालतो, मिथुन रविदास, आनंद दास, गणेश राय आदि ने बजरंगी प्रसाद यादव को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola