अनिल ओझा साहिबगंज नप व राजेश सिंह बने नपं के पर्यवेक्षक

Updated:
विज्ञापन
अनिल ओझा साहिबगंज नप व राजेश सिंह बने नपं के पर्यवेक्षक

नगर निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तरदायित्व सौंपा

विज्ञापन

साहिबगंज

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य के सभी नगर निगम, पर्षद एवं नगर पंचायत में पर्यवेक्षक बनाया है. अनिल कुमार ओझा को साहिबगंज नगर परिषद एवं राजेश कुमार सिंह को राजमहल नगर पंचायत का पर्यवेक्षक मनोनीत किया है. उन लोगों को नगर निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उत्तरदायित्व सौंपा है. दोनों नेता को पर्यवेक्षक बनाए जाने को लेकर महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूनम किरण चौरसिया, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता देवी, महेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष कौशिक विस्वास, जिला महासचिव उमेश पांडेय, महेश तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संतोष स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज ओझा, निजामुद्दीन अंसारी, सुनील पासवान, नरेश निषाद, सद्दाम हुसैन, राज कुमार, आकाश पंडित, सुभाष कुमार आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola