छठ घाटों पर महिलाओं के लिये जरूर बनायें चेंजिंग रूम : सीओ

Updated:
विज्ञापन
छठ घाटों पर महिलाओं के लिये जरूर बनायें चेंजिंग रूम : सीओ

तालाब में बैरिकेडिंग करने को कहा.

विज्ञापन

बरहरवा. महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बरहरवा अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया. पंपिया पोखर, असमल्ला पोखर, कल पोखर, मुंशी पोखर सहित अन्य घाटों का जायजा लेने के क्रम में सीओ ने साफ-सफाई एवं व्रतियों की सुरक्षा आदि विषयों पर कमेटी से जानकारी ली. साथ ही कई आवश्यक निर्देश भी दिये. सीओ ने बताया कि पर्व में नियमों एवं पवित्रता का खासा ध्यान रखा जाता है. यह पर्व लोगों को प्रकृति से भी जोड़ता है. इसीलिये, व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिये. उन्होंने महिलाओं के लिये चेंजिंग रूम बनाने व तालाब में बैरिकेडिंग करने को कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola