पूर्व रेलवे में बेहतर काम करने पर रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार से नवाजे गये अरुण शाह

Updated:
विज्ञापन
Arun Shah

पुरस्कार ग्रहण करते लाल अरुण शाह

Sahibganj: Sahibganj: बरहरवा हावड़ा रेल मंडल अंतर्गत रामपुरहाट और गुमानी के बीच कार्यरत ट्रांसपोर्टेशन इंस्पेक्टर लाल अरुण शाह को रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

विकास जायसवाल
Sahibganj: बरहरवा हावड़ा रेल मंडल अंतर्गत रामपुरहाट और गुमानी के बीच कार्यरत ट्रांसपोर्टेशन इंस्पेक्टर साहेबगंज कोटाल पोखर के लाल अरुण शाह को पूर्व रेलवे की ओर से रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार 2025 दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर के हाथों मिला है. अरुण साह परिवहन निरीक्षक/रामपुरहाट- गुमानी सेक्शन, को रेलवे संचालन, सुरक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए रेल सेवा विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान कोलकाता में आयोजित एक विशेष पुरस्कार सम्मान समारोह में पूर्व रेलवे कि ओर से दिया गया है.

समय पर पूरे कराए सारे काम

बताया गया कि अरुण शाह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यंत निष्ठा और दक्षता के साथ करते हुए रामपुरहाट–मुरारई तीसरी लाइन का NI कार्य और पाकुड़ स्टेशन का NI कार्य को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके प्रयासों से न केवल आधारभूत संरचना के विकास को गति मिली, बल्कि यातायात संचालन भी अधिक सुचारु एवं प्रभावी बना. उन्होंने स्टेशन की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने, साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया.

पहले भी मिल चुके हैं कई अवॉर्ड

शाह के बारे में आगे बताया गया कि उनके मार्गदर्शन में स्टेशन प्रबंधन अधिक संगठित एवं पारदर्शी बना, जिससे कार्यकुशलता में उल्लेखनीय सुधार हुआ. कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आधुनिक ऑडियो-वीडियो माध्यमों, प्रेरणादायक उदाहरणों एवं नवाचारपूर्ण तरीकों का उपयोग किया. इससे कर्मचारियों के कौशल, जागरूकता एवं मनोबल में वृद्धि हुई और टीम भावना को भी मजबूती मिली.

इससे पूर्व भी उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीआरएम पुरस्कार, सेफ्टी कैश अवार्ड एवं पीसीओएम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. यह पुरस्कार पूर्व रेलवे के चारों मंडलों — हावड़ा, मालदा, आसनसोल एवं सियालदह में से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रदान किया जाता है.

ये भी पढ़ें…

Jamshedpur: झारखंड में पहली मिनी पुंगनूर गाय जमशेदपुर पहुंची, देखने वालों का घर में लगा तांता

Ranchi: सरहुल आयोजन स्थलों पर नहीं होगी पानी की किल्लत, मेयर रोशनी खलखो का अधिकारियों को निर्देश

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola