शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, साहिबगंज में येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, साहिबगंज में येलो अलर्ट जारी

ठंड और ठिठुरन बढ़ी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

विज्ञापन

साहिबगंज

भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची ने जारी बुलेटिन में झारखंड के कई जिलों में शीतलहर और भारी ठंड को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है. इसी क्रम में जिले को भी शीतलहर की संभावनाको देखते हुए येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले आदेश तक जिले में ठंड का प्रकोप बना रह सकता है. न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि राज्य में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन अधिक महसूस की जा रही है. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों, नदी तटवर्ती इलाकों और खुले स्थानों पर रहनेवाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. पूर्वानुमान के अनुसार साहिबगंज समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है. सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने और दिन में ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. ठंड से बचाव को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था, अलाव जलाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिये गये हैं. प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. नागरिकों के लिए जारी दिशा-निर्देशों में सुबह और रात के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, गर्म कपड़े पहनने, शरीर को पूरी तरह ढककर रखने और ठंड से जुड़ी किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गयी है. खुले स्थानों पर रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है. लगातार ठंड के कारण साहिबगंज में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह बाजारों में आवाजाही कम दिखी, जबकि नदी घाटों और खुले इलाकों में ठिठुरन अधिक रही. मजदूर वर्ग और दैनिक कामगारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि येलो अलर्ट का अर्थ सतर्क रहने की चेतावनी है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सावधान रहें, घर पर रहें और सुरक्षित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola