ePaper

रांगा से एक किलोमीटर दूर तीखा मोड़ पर ऑटो व टैंकर चालक ने खाेया संतुलन, सीधी टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

Updated at : 02 Jan 2026 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
रांगा से एक किलोमीटर दूर तीखा मोड़ पर ऑटो व टैंकर चालक ने खाेया संतुलन, सीधी टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

स्कूली बच्चे डाहूजोर जाने के लिये निकले थे, अस्पताल की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन

पतना रांगा थाना चौक से एक किलोमीटर दूर आते ही तेल टैंकर से टेंपो की सीधी भिड़ंत हो गयी. जिसमें एक स्कूली बच्चे, टेंपो चालक सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गयी. घटना में 3 स्कूली बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनमें से दो की स्थिति चिंताजनक है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो रांगा थाना चौक से सवारी लेकर बरहरवा की ओर जा रहा था. टेंपो की गति काफी तेज होने व तीखा मोड़ के कारण ऑटो चालक और टैंकर चालक अपना संतुलन नहीं बना सका और दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गयी, जिसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गये. मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना पहुंचाया. इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अस्पताल पहुंचते ही एक की जान चली गयी. वहीं एक और की मौत सदर अस्पताल साहिबगंज ले जाने के क्रम में हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह स्कूली बच्चे रांगा चौक से अपने घर डाहूजोर जाने के लिये ऑटो में सवार हुये थे. घटना के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन पहुंचे, जहां पर व्यवस्था से नाराज होकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मृतक एवं घायलों का घर अस्पताल से कुछ दूरी पर रहने के कारण भीड़ काफी संख्या में जुट गयी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. साथ ही, बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने जब्त किया टेंपो एवं टैंकर घटनास्थल से रांगा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो एवं टैंकर को जब्त कर थाना लाया. बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुये पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के लिये शव को अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेजा गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिये शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. एसडीपीओ ने सभी टेंपो एवं टोटो चालकों से अपील की कि चालक अपना वाहन गति सीमा के अंदर ही चलाएं. साथ ही तीखे मोड़ पर विशेष सावधानी बरतें. सीएस पहुंचे अस्पताल, व्यवस्था का लिया जायजा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतना पहुंचे एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सभी घायलों को आवश्यक मदद करते हुये हायर सेंटर से संपर्क किया. सीएस ने कहा कि अस्पताल में जिन व्यवस्थाओं की कमी है, उसे एक माह के अंदर हमलोग दूर करेंगे. अगर कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गयी है, तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. झामुमो केंद्रीय सचिव ने घायलों का जाना हाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने मृतक के परिवार एवं घायलों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान से घायलों के समुचित इलाज को लेकर बात की. पंकज मिश्रा ने कहा कि दु:ख की घड़ी में स्थानीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी जानकारी ली है. और, जिला प्रशासन को आवश्यक मदद करने का निर्देश दिया है. प्रशासन सहयोग कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola