रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अधेड़ का पैर कटा, घायल

मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
मंडरो. मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मिर्जाचौकी नया टोला निवासी श्रीराम राम सिंह (55) का पैर कटने से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम राम सिंह मिर्जाचौकी रेलवे रैक लोडिंग प्वाइंट पर रेलवे वैगन लोड करने का कार्य करता था. काम कर घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया. सूचना पर मिर्जाचौकी आरपीएफ ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार हेतु मिर्जाचौकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










