बिंदुधाम मंदिर में कलश स्थापना के साथ आज से प्रारंभ होगा चैत्र नवरात्र, तैयारी पूरी

साहिबगंज (फाइल फोटो)
सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष पूरे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी
नवमी के दिन मंदिर परिसर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हजारों भक्तगण शामिल होंगे. कमेटी के महासचिव दिनेश कर्मकार ने बताया कि इस वर्ष 27 मार्च को नवमी पूजन, कन्या पूजन व पूर्णाहुति के पश्चात महावीर झंडा के साथ नगर भ्रमण किया जायेगा. तैयारी पूरी कर ली गयी है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस वर्ष पूरे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जायेगी. जिसमें झारखंड,
सप्तमी, अष्टमी और नवमी को होती है भीड़ चैत्र नवरात्र को लेकर यूं तो बिंदुवासिनी मंदिर में प्रत्येक दिन श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचते हैं. लेकिन, सप्तमी अष्टमी व नवमी को यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है. इस अवसर पर मंदिर कमेटी व विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिये पेयजल, भोजन, विश्राम एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है.एक महीने तक लेगा मेला
रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर की तलहटी में रामनवमी मेले का आयोजन होगा, जहां मनिहारी, खिलौना, चार्ट, खेल-तमाशा जैसे मौत का कुआं, तारामाची, ब्रेक डांस, झूला, चित्रहार, छुक-छुक गाड़ी व अन्य मनोरंजन के साधन आयेंगे. लकड़ी व पत्थर से बनी सामग्रियों की भी दुकानें सजेंगी. मासव्यापी इस मेले को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




