सरकारी जोला नाला व खास जगह पर अतिक्रमण की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
सरकारी जोला नाला व खास जगह पर अतिक्रमण की शिकायत

नाला पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा

विज्ञापन

बरहरवा. नगर पंचायत के दो दर्जन से अधिक वार्डवासियों ने अंचल कार्यालय पहुंच जोला नाला तथा खास जगह का अतिक्रमण की शिकायत अंचलाधिकारी से की है. मनोज कुमार महतो, रामकृष्ण कुमार, सावित्री देवी, सुनिता देवी, मनीषा देवी, जया देवी सहित अन्य ने बताया है कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से नगर पंचायत के सरकारी जोला नाला पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है. रास्ते को घेरा जा रहा है. वार्डवासियों ने चहारदीवारी निर्माण कार्य को तत्काल रोकने तथा जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. अंचलाधिकारी रामजी वर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार आजाद ने कहा कि जो भी आरोप लगाया गया है, वह सरासर झूठ और बेबुनियाद हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola