मजदूर दिवस पर बेहतर कार्य के लिये पांच श्रमिक पुरस्कृत

Updated at : 03 May 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर बेहतर कार्य के    लिये पांच श्रमिक पुरस्कृत

साहिबगंज : मजदूरों को हक मिलना चाहिए, इसके लिये प्रशासन कटिबद्ध है. ये बातें डीसी शैलेश चौरसिया ने श्रम विभाग की ओर से सिदो कान्हू सभागार में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि आज श्रमिक की ही देन है कि लोग घर व मकान बना पाते हैं. किसान खेती करते हैं तो […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मजदूरों को हक मिलना चाहिए, इसके लिये प्रशासन कटिबद्ध है. ये बातें डीसी शैलेश चौरसिया ने श्रम विभाग की ओर से सिदो कान्हू सभागार में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कही. उन्होंने कहा कि आज श्रमिक की ही देन है कि लोग घर व मकान बना पाते हैं. किसान खेती करते हैं तो अनाज मिलता है.

सफल कार्य करने पर पांच श्रमिकों को पुरस्कृत करते हुए सम्मान दिया गया. अवसर पर डीडीसी राजकुमार, श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मी उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ के सचिव गिन्नीलाल तांती के नेतृत्व में बैठक हुई. अवसर पर कलीमुद्दीन, सोनू, जगदीश तांती, रोहित, जगदीश पासवान, रंजीत, जगदीश ठाकुर, रमेश्वर कुली, विनोद गिरधारी, सिमन सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola