श्रीकृष्ण मुरारी गोशाला के गोसेवक पर जानलेवा हमला, स्थित गंभीर, रेफर

Updated at : 01 May 2017 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीकृष्ण मुरारी गोशाला के गोसेवक पर जानलेवा हमला, स्थित गंभीर, रेफर

राजमहल : शहर के महाजनटोली स्थित श्रीकृष्ण मुरारी गौशाला में कार्य कर रहे गौ सेवक पर रविवार की संध्या को जानलेवा हमला हुआ. घायल गौ सेवक सीताराम ढोली को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल ने […]

विज्ञापन

राजमहल : शहर के महाजनटोली स्थित श्रीकृष्ण मुरारी गौशाला में कार्य कर रहे गौ सेवक पर रविवार की संध्या को जानलेवा हमला हुआ. घायल गौ सेवक सीताराम ढोली को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

घायल ने पुलिस को दिये बयान में बताया है की प्रतिदिन की तरह गोशाला में गौ सेवा के लिए गया था तभी प्रीतम चिरानिया, प्रदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल व ब्रजकिशोर राय सहित अन्य ने मारपीट कर घायल कर दिया है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन छानबीन में

जुटी है.
कहते हैं संरक्षक :
गो सेवक पर जानलेवा हमला हुई है. पुलिस मामले पर त्वरित कार्य करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करे.
कालीचरण मंडल, संरक्षक, गोशाला
कहते हैं थाना प्रभारी :
थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी ने कहा की मामले की जांच की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola