साहिबगंज : सड़क दुर्घटना में जैप जवान की मौत

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मां समुद्रा पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में जैप-3 जवान मिथिलेश की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृत जवान सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर बैठ कर फोन से बात कर रहा था. इसी बीच पश्चिम की ओर से आ रही तेज रफ्तार […]
साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मां समुद्रा पेट्रोल पंप के निकट शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में जैप-3 जवान मिथिलेश की मौत हो गयी. बताया जाता है कि मृत जवान सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर बैठ कर फोन से बात कर रहा था. इसी बीच पश्चिम की ओर से आ रही तेज रफ्तार से पिकअप वैन ने खड़ी बाइक को धक्का मार कर घसीटते हुए कुछ दूर ले गया.
इससे जवान की मौत हो गयी. बताया जाता है कि जवान धनबाद में पदस्थापित था. छुट्टी में घर आया था. दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची. घायल जवान को उठाया, लेकिन वह मृत पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




