कतार में कर रहे पानी का इंतजार

Updated at : 28 Apr 2017 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
कतार में कर रहे पानी का इंतजार

परेशानी. अप्रैल महीने में ही पानी के लिए त्राहिमाम करने लगे जिलेवासी भीषण गरमी में जल स्तर नीचे जाने से कुआं, नदी व चापाकल सूखने लगे हैं. मई व जून की चिंता लोगों को सताने लगी है. खराब चापाकल की मरम्मत नहीं होने लोगों में पीएचइडी के प्रति गुस्सा फूटने लगा है. हालांकि विभाग गैंग […]

विज्ञापन

परेशानी. अप्रैल महीने में ही पानी के लिए त्राहिमाम करने लगे जिलेवासी

भीषण गरमी में जल स्तर नीचे जाने से कुआं, नदी व चापाकल सूखने लगे हैं. मई व जून की चिंता लोगों को सताने लगी है. खराब चापाकल की मरम्मत नहीं होने लोगों में पीएचइडी के प्रति गुस्सा फूटने लगा है. हालांकि विभाग गैंग बनाकर खराब चापाकल दुरुस्त करने का दावा कर रहा है.
साहिबगंज : गरमी शुरू होते ही जिले में जल संकट गहराने लगा है. शहर के कई हिस्सों में अभी से जलस्तर नीचे चले जाने से एक तिहाइ चापाकल खराब हो गये हैं. मई व जून की गरमी कैसे कटेगी. इसकी चिंता लोगों को सताने लगी है. रेलवे स्टेशन, झरना कॉलोनी रेलवे का एक नंबर कुआं व बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर पहुंच रहे हैं.
शहर के गुल्लीभट्ठा, गुरुजी स्कूल, रसुलपुर दहला, पटनिया टोला सहित कई मुहल्लों में सुबह से ही लोग सप्लाइ का पानी लेने के लिये लाइन लग जाते हैं. देर शाम स्टेशन में भी पानी लेने के लिये लोग जाते हैं. ग्रामीण प्रमोद पांडेय, विक्की तिवारी ने बताया कि अगर समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं की तो दिक्कतें होगी. नगर परिषद से टैंकर से पानी बंटवाने की बात कही. वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
. विद्युत बाधित रहने पर पानी सप्लाई नहीं होती है. विद्युत आने पर पानी लेने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. कभी-कभी तो पानी के लिये झगड़ा भी हो जाता है. यही हाल चापाकल की भी है. जिले में करीब 14599 चापाकल है. इनमें से करीब एक तिहाई चापाकल बेकार खराब है. कई चापाकल के पानी उपयोग करने लायक नहीं है. इइ रास बिहारी सिंह ने बताया कि जिला में खराब चापाकल को ठीक कराने के लिये गैंग बनाया गया है. गैंग सूचना के आधार पर क्षेत्र में घूम कर चापाकल मरम्मत कर रहा है.
आधार किमी दूर से पानी लाते हैं दनवार के ग्रामीण
प्रखंड के एक दर्जन गांवों में गरमी के दस्तक देते ही पेयजल संकट गहराने लगा है. प्रखंड के चालधोवा को रंगा टोला में एक चापाकल पर 23 घरों के करीब 115 लोग प्यास बुझा रहे हैं. ग्रामीण फ्रांसिस मुर्मू, सिमोन हेंब्रम, जोहन हेंब्रम, मुंशी हेंब्रम ने बताया कि कई वर्ष से लोग एक ही चापाकल पर निर्भर है. वर्तमान में इस चापाकल में पेयजल विभाग की ओर से जब से मिली जलमीनार के लिये पम्प लगाया गया है, पानी निकलना बंद हो गया है. उधर दनवार, लीलाटांड़, खुंटापहाड़, रांगा व बुरुटोला में पेयजल संकट गहरा गया है. दनवार के ग्रामीण आधा किमी की दूरी तय कर पानी ला रहे हैं.
कहां कितने हैं चापाकल
प्रखंड चापाकल
साहिबगंज 1425
राजमहल 2289
मंडरो 678
बोरियो 1481
तालझारी 1304
बरहेट 1891
पतना 1119
उधवा 2374
बरहरवा 2028
क्या कहते हैं नप अध्यक्ष
नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड ने कहा कि जल्द ही प्याऊ की व्यवस्था होगी. अगर समय रहते ठीक नहीं की गयी तो कार्रवाई की जायेगी. टैंकर से भी पानी वितरण किया जायेगा.
-राजेश गोंड, नप अध्यक्ष, साहिबगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola