बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल

Updated at : 28 Apr 2017 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल

बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया बरहरवा : बरहरवा थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर दुलुमपुर मोड़ के पास बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल हो गये. सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच17 ए 1407 बरहरवा से कोटालपोखर की ओर जा रही थी. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ निवासी नसीम […]

विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया

बरहरवा : बरहरवा थाना क्षेत्र के पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर दुलुमपुर मोड़ के पास बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल हो गये. सफेद रंग की बोलेरो संख्या जेएच17 ए 1407 बरहरवा से कोटालपोखर की ओर जा रही थी. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के बड़ा सोनाकड़ निवासी नसीम अंसारी (20) व समीम अंसारी (22) बरहरवा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें दुलुमपुर मोड़ के पास धक्का मार दिया. इस घटना में दोनों घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बरहरवा पहुंचाया. डॉक्टर केके सिंह ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola