एमओ ने वितरण कराया दो माह का राशन

Updated at : 28 Apr 2017 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
एमओ ने वितरण कराया दो माह का राशन

बोरियो : प्रखंड क्षेत्र में बड़ा रक्शो गांव में जाहेर ऐरा स्वयं सहायता समूह दुकान में गुरुवार को एमओ एसएन गुप्ता की उपस्थिति में राशन कार्ड लाभुकों के बीच मार्च व अप्रैल माह का राशन वितरण किया गया. ज्ञात हो कि पिछले दिनों उक्त समूह के लाभुकों ने डीसी शैलेश चौरसिया की लिखित आवेदन देकर […]

विज्ञापन

बोरियो : प्रखंड क्षेत्र में बड़ा रक्शो गांव में जाहेर ऐरा स्वयं सहायता समूह दुकान में गुरुवार को एमओ एसएन गुप्ता की उपस्थिति में राशन कार्ड लाभुकों के बीच मार्च व अप्रैल माह का राशन वितरण किया गया. ज्ञात हो कि पिछले दिनों उक्त समूह के लाभुकों ने डीसी शैलेश चौरसिया की लिखित आवेदन देकर उक्त समूह सदस्यों द्वारा कम अनाज देने सहित पिछले माह का अनाज वितरण करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को उक्त समूह का लाइसेंस रद करने और पदाधिकारी के उपस्थिति में बकाये माह का अनाज का वितरण करने का निर्देश जारी किया था. उक्त समूह का लाइसेंस रद करते हुये बकाये दो माह का राशन वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola