रेखा को तलाश रही पुलिस, नंदन मंडल हत्या मामले में बेल पर है रेखा

साहिबगंज : राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट की रहने वाली रेखा देवी अपने पति की हत्या का बदला नंदन मंडल की हत्या करवा कर कोर्ट से बेल पर है. लेकिन पीके की गिरफ्तारी के बाद अचानक अंडर ग्राउंड हो गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब रेखा की तलाशी शुरू कर दी […]
साहिबगंज : राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट की रहने वाली रेखा देवी अपने पति की हत्या का बदला नंदन मंडल की हत्या करवा कर कोर्ट से बेल पर है. लेकिन पीके की गिरफ्तारी के बाद अचानक अंडर ग्राउंड हो गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब रेखा की तलाशी शुरू कर दी है. जिस को लेकर राजमहल पुलिस रेखा की पैतृक आवास मंगलहाट दो बार जा चुकी है.
परंतु रेखा नहीं मिली. पुलिस को रेखा देवी से पूछताछ करना काफी अहम माना जा रहा है. इसलिए पुलिस को पूछताछ हेतु ढूंढ ही निकालेगी. पुलिस का मानना है कि बहुत जल्द रेखा देवी अधिकारियों से मिल सकती हैं. चूंकि रेखा देवी पर किसी प्रकार का कोई वारंट नहीं है.
लगभग पांच से छह वर्ष तो मंगलहाट स्थित घाट व चायना क्ले व्यवसाय पर पीके का एक छत्र राज कायम था. बताया जाता है कि नंदन मंडल व प्रकाश मंडल में इसी एक छत्र राज को लेकर शुरू में तू-तू मैं-मैं भी हुई. और फिर एक दूसरे राज की दुश्मन बन बैठा था. आखिर बार रेखा देवी के इशारे पर नंदन मंडल व परमानंद पर गोली व बम से ताबड़ तोड़ बमबारी किया.
जिसमें नंदन तो बाल-बाल बच गया. लेकिन परमानंद मंडल की मौत बारहद्वारी पर ही हो गयी. उसके बाद नंदन मंडल के घर पर हुई बमबारी परंतु बाल-बाल बचता रहा. परंतु प्रकाश ने नंदन की खात्मा की जो कसम खा रखी थी उसे भी आखिर मंगलहाट चौक पर ही उसे बमबारी कर मौत का घाट उतार दिया. कहा जाता है कि गंगा घाट से रोजाना बांग्लादेश के लिये लोड होने वाली नाव बोल्डर से प्रति बोल्डर एक रुपया पीके नाम से उठता था. वहीं चायना क्ले भी प्रति ट्रक के हिसाब से रंगदारी मिलता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




