गंगा समाज की संपत्ति : उमा

साहिबगंज : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को साहिबगंज परिसदन में प्रेस वार्ता की. इस दौरान अयोध्या राम मंदिर पर पूछे गये एक सवाल को टालते हुए साफ शब्दों में कहा कि फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है. इसलिए इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगी. साहिबगंज में नमामि गंगे परियोजना की निरीक्षण […]
साहिबगंज : केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को साहिबगंज परिसदन में प्रेस वार्ता की. इस दौरान अयोध्या राम मंदिर पर पूछे गये एक सवाल को टालते हुए साफ शब्दों में कहा कि फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है. इसलिए इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगी. साहिबगंज में नमामि गंगे परियोजना की निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा को समाज की संपत्ति बताते हुए कहा :
गंगा किसी सरकार की नहीं, समाज की संपत्ति है. गंगा को बचाने के लिए हम समाज में रहनेवाले लोगों को ही अपना दायित्व निभाना होगा. सरकार किसी भी कार्य को करती है तो हजारों-करोड़ों की योजना बन जाती है. गंगा सफाई के लिए 20 हजार करोड़ रुपये भी कम होंगे. लेकिन यदि समाज गंगा को स्वच्छ बनाने की ठान ले तो इतनी बड़ी राशि की आवश्यकता नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




