झाविमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Updated at : 23 Apr 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

आक्रोश . गोड्डा में प्रदीप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा जेवीएम कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव के खिलाफ किये गये झूठे केस वापस लेने व पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. साहिबगंज : झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का कार्यकर्ताओं […]

विज्ञापन

आक्रोश . गोड्डा में प्रदीप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा

जेवीएम कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव के खिलाफ किये गये झूठे केस वापस लेने व पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है.
साहिबगंज : झाविमो के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. स्टेशन चौक पर झाविमो जिलाध्यक्ष आर कुमार यादव के नेतृत्व में गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका गया है. कार्यकर्ताओं ने किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण वापस करने, प्रदीप यादव के ऊपर दर्ज झूठे मुकदमा वापस करने, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग कार्यकर्ता कर रहे थे.
मौके पर बाबूराम मुर्मू, राजीव चौधरी, कृष्ण मोहन यादव, अमित चौधरी, नौशाद आलम, लक्ष्मण रविदास, अनिल यादव, विष्णु यादव, मुखलाल रविदास, प्रकाश पंडित, विरेन गुप्ता, मरांग मरांडी, चंदन पासवान, सुनील गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola