तेज आंधी व पानी से जन जीवन प्रभावित

Updated at : 21 Apr 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
तेज आंधी व पानी से जन जीवन प्रभावित

साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में बुधवार रात आयी तेज आंधी, पानी व ओलवृष्टि से मौसम सुहाना हो गया है. पिछले कई दिनो से गरमी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस किया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 37.8 मिमी वर्षा हुई है. कृषि वैज्ञानिक अमृत झा ने बताया कि […]

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो/बोरियो : साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में बुधवार रात आयी तेज आंधी, पानी व ओलवृष्टि से मौसम सुहाना हो गया है. पिछले कई दिनो से गरमी से जूझ रहे लोगों ने राहत महसूस किया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 37.8 मिमी वर्षा हुई है. कृषि वैज्ञानिक अमृत झा ने बताया कि इस बार माॅनसून में अच्छी बारिश होगी. इस बारिश से खीरा, तरबूज, नेनुआ, आम की फसल को फायदा होगा. जबकि गेहूं जो काट लिये है उसके लिये दिक्कत है.

मंडरो प्रतिनिधि के अनुसार मंडरो प्रखंड में सुबह हुई बारिश से किसानों की खलिहान में रखी गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी. किसान खलिहान में रख कर गेहूं की तैयारी में थे. लेकिन वर्षा से किसानों के आशाओ पर पानी फिर गया. इधर बारिश की वजह से दैनिक कार्य प्रभावित हो गयी. मजदूर बारिश की वजह से आज दैनिक मजदूरी से वंचित हो गया. वहीं बिजली पूरी तरह से गायब है. बारिश से सबसे अधिक किसानों को भारी नुकसान हुआ है. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार बोरियो उनके आसपास के क्षेत्रो में तेज आंधी आने से कई पेड़ गिर गये व घर के छप्पर उड़ गये. लोगों के जन जीवन पर असर पड़ा है. लेकिन कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola