उत्तरी पियारपुर पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

उधवा : आजादी के सात दशक पूरे होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं. आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां तक पहुंचने के लिये पक्की सड़कें नहीं है. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंचता है. केंद्र व राज्य सरकार गांव के विकास […]
उधवा : आजादी के सात दशक पूरे होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं. आज भी कई ऐसे गांव हैं, जहां तक पहुंचने के लिये पक्की सड़कें नहीं है. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंचता है. केंद्र व राज्य सरकार गांव के विकास के लिये प्रतिवर्ष करोड़ों की बजट तैयार करती है. लेकिन सच तो यह है
कि आज भी कई गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंच पा रही है. 2011 की जनगणना के अनुसार पंचायत की आबादी 4945 है. जिसमें आठ गांव फकरूद्दीन टोला, अब्दुल हक टोला, अलीमुद्दीन टोला, ममरूद्दीन टोला, भीखु टोला, सिफायतहाजी टोला, आनेश टोला एवं हाजी दरवेश टोला है. पंचायत अंतर्गत आनेश टोला के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में एक उपस्वास्थ्य केंद्र है. जो कभी खुलता ही नहीं है. छोटी-मोटी बीमारी होने पर भी लोगों को इलाज कराने पश्चिम बंगाल जाना पड़ता है. एक ही विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पियारपुर व पांच आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. सुदूर दियारा क्षेत्र की पंचायतों की यही दशा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




