मनरेगा में बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर मुख्य सचिव ने जतायी नाराजगी

Updated at : 21 Apr 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में बेहतर प्रदर्शन नहीं होने पर मुख्य सचिव ने जतायी नाराजगी

वीसी में मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा जिला में महज 40 फीसदी ही हो रहा है मानव दिवस आवास निर्माण का लक्ष्य भी 50 फीसद है अधूरा मानव दिवस सृजन कर मजदूरों का पलायन रोकने का निर्देश साहिबगंज : मनरेगा में साहिबगंज का प्रदर्शन बेहतर नहीं है, इसमें और अधिक सुधार की जरूरत है. ये […]

विज्ञापन

वीसी में मनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा

जिला में महज 40 फीसदी ही हो रहा है मानव दिवस
आवास निर्माण का लक्ष्य भी 50 फीसद है अधूरा
मानव दिवस सृजन कर मजदूरों का पलायन रोकने का निर्देश
साहिबगंज : मनरेगा में साहिबगंज का प्रदर्शन बेहतर नहीं है, इसमें और अधिक सुधार की जरूरत है. ये बातें राज्य के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कही. गुरुवार को झारनेट के द्वारा मुख्य सचिव मनरेगा योजना समीक्षा की. इस क्रम में बताया कि साहिबगंज जिला को लक्ष्य 13000 आवास का था. इसमें 6534 आवास का एफटीओ किया जा सका है,
जो लक्ष्य का 50 फीसद है. वहीं मानव दिवस सृजन करने में भी साहिबगंज पीछे रहा. साहिबगंज जिला 100 में से महज 40 फीसद ही मानव दिवस सृजित कर पाये हैं. इसमें 25 फीसद आवासों में कार्य भी शुरू हो गया है. इसे 3380 आवास का पिलिंग तक और 1784 आवास का नींव तक कार्य हो गया है. मुख्य सचिव ने चिंता जताते कहा कि हमारे राज्य से मजदूरों का पलायन हो रहा है. हम मानव दिवस सृजित नहीं कर पा रहे हैं. इसमे सुधार लाने की आवश्यकता है. वीसी में प्रधान सचिव एनएन सिंहा, संयुक्त सचिव यतेंद्र प्रसाद, मनरेगा आयुक्त सुधिर त्रिपाठी, डीडीसी राजकुमार, मनरेगा डीपीओ मंजू मार्शिला मुर्मू, एपीओ सुमित चौबे सहित सभी बीडीओ शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola