रेलवे क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने की युवक से पूछताछ

Updated at : 20 Apr 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे क्वार्टर चोरी मामले में पुलिस ने की युवक से पूछताछ

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे के साउथ कॉलोनी में सोमवार रात हुई चोरी मामले में जिरवाबाड़ी पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस संदेह के आधार कॉलोनी से चनु नामक युवक से थाना में पूछताछ कर रही. बता दें कि आठ मोबाइल, 5500 नगद व लगभग 70 हजार रुपये के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे के साउथ कॉलोनी में सोमवार रात हुई चोरी मामले में जिरवाबाड़ी पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस संदेह के आधार कॉलोनी से चनु नामक युवक से थाना में पूछताछ कर रही. बता दें कि आठ मोबाइल, 5500 नगद व लगभग 70 हजार रुपये के आभूषण की चोरी हुई थी.

पांच मार्च की रात क्वार्टर नं 147 एफ में भी जयप्रकाश वर्मा के क्वार्टर में चोरी हुई थी. जिसकी लिखित शिकायत जिरवाबाड़ी थाना में की गयी है. जिसमें दो मोबाइल व 31,700 रुपये व सोना का चैन व एक अंगूठी की चोरी का उल्लेख है. पुलिस न चोर को पकड़ सकी है और न ही समान की बरामद हो पायी है. थाना प्रभारी पी पासवान ने बताया कि चोरी को लेकर अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई. सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
सत्यापन करने गयी पुलिस बैरंग लौटी : तालझारी. हरियाणा बाल सुधार गृह के पुलिस पदाधिकारी बुधवार को महाराजपुर नया टोला में बच्चे का सत्यापन के लिए पहुंची थाना प्रभारी राम हरिश निराला ने बताया कि उक्त नाम का कोई भी बच्चा इस गांव में नहीं है. मामले को लेकर तालझारी थाना पुलिस छानबीन में जुटी है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola