जिले के सभी विद्यालयों में नामांकन कार्य जोरों पर

साहिबगंज : झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा संचालित विद्यालय चलें चलाएं अभियान 2017 के तहत साहिबगंज जिले के सभी विद्यालयों में विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का नामांकन विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने बताया कि 18 से 20 […]
साहिबगंज : झारखंड शिक्षा परियोजना के द्वारा संचालित विद्यालय चलें चलाएं अभियान 2017 के तहत साहिबगंज जिले के सभी विद्यालयों में विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों का नामांकन विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह ने बताया कि 18 से 20 अप्रैल तक सघन नामांकन अभियान, 21 अप्रैल को प्रभात फेरी व प्रचार प्रसार, 22 अप्रैल को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं माध्यमिक व प्लस टू विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रखंड स्तर पर पहले पढाई फिर विदाई कार्यक्रम का आयोजन
, 23 अप्रैल को बाल श्रमिक, कचड़ा चूनने वाले, होटलों में काम करने वाले अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर नजदीक विद्यालय में नामांकित किया जायेगा. 24 अप्रैल को बाल संसद के सदस्यों के द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की महत्ता से अवगत कराना, 25 अप्रैल को स्वच्छता व शत प्रतिशत उपस्थिति का संकल्प, 26 अप्रैल को बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक का विवरण व भोज का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




