नहीं सुधरे तो कटेगा वेतन

Updated at : 20 Apr 2017 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं सुधरे तो कटेगा वेतन

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर डीएसइ ने जतायी शिक्षकों को नाराजगी, कहा साहिबगंज : पुलिस लाइन मध्य विद्यालय में शिक्षा की लचर व्यवस्था देख उपसचिव ने कहा कि चिराग तले अंधेरा है. गौरतलब है कि पुलिस लाइन मध्य विद्यालय परिसर में ही जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय है. इसके बावजूद इस विद्यालय के […]

विज्ञापन

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर डीएसइ ने जतायी शिक्षकों को नाराजगी, कहा

साहिबगंज : पुलिस लाइन मध्य विद्यालय में शिक्षा की लचर व्यवस्था देख उपसचिव ने कहा कि चिराग तले अंधेरा है. गौरतलब है कि पुलिस लाइन मध्य विद्यालय परिसर में ही जिला शिक्षा अधीक्षक का कार्यालय है. इसके बावजूद इस विद्यालय के प्रधान शिक्षक अशोक सिंह सहित सभी शिक्षक ड्रेस कोड का पालन नहीं करते पाये गये. जबकि सभी शिक्षिकाएं अपने-अपने ड्रेस में उपस्थित थी. इस पर डीएसइ जयगोविंद सिंह ने सभी उपस्थित शिक्षकों को प्रधान शिक्षक सहित सभी को कड़ी फटकार लगायी.
इसके साथ ही चेतावनी दी कि आगे से यदि सभी शिक्षक ड्रेस में नहीं पाये गये तो शिक्षकों का वेतन कटेगा. इसके अलावे विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीएसइ जयगोविंद सिंह, एपीओ प्रदीप रमानी, राजेश कुमार, बीपीओ मनीष कुमार सहित सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola