मां के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Updated at : 04 Apr 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन

आस्था. सािहबगंज व पाकुड़ िजले में चैती दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह साहिबगंज व पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास का माहौल है. सुबह होते ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगनी शुरू हो गयी थी. साहिबगंज : शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वासंतिक नवरात्र की धूम है. सोमवार को अहले सुबह […]
विज्ञापन
आस्था. सािहबगंज व पाकुड़ िजले में चैती दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह
साहिबगंज व पाकुड़ जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास का माहौल है. सुबह होते ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगनी शुरू हो गयी थी.
साहिबगंज : शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वासंतिक नवरात्र की धूम है. सोमवार को अहले सुबह शहर के कॉलेज रोड बड़ी चैती दुर्गा मंदिर व रसुलपुर दहला चैती दुर्गा मंदिर के पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा का पट खोला गया. वहीं मंदिर का कपाट खुलते हीं मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं दुर्गा मंदिरों व आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा की भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. भारती कला मंदिर बड़ी चैती दुर्गा
पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा की भव्य आकर्षक प्रतिमा मंदिर में स्थापित किया गया व कैलाश पर्वत पर बैठे भगवान शिव की भव्य कलाकृति का पंडाल का निर्माण व आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया. वहीं रसूलपुर दहला सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा, भव्य पंडाल व विद्युत सज्जा स्थापित किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है. वही वासंतिक नवरात्र के सातवें दिन दुर्गा मंदिरों व अपने-अपने घरों में भक्तों के द्वारा मां दुर्गा के सातवें रूप कालरात्रि की अाराधना किया गया एवं संध्या समय संध्या आरती की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




