होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी उचित कदम

मिहिजाम : मिहिजाम नगर परिषद का उद्घाटन नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह ने किया. नगर भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य बेहतर कार्य कर रही है. पहले की सरकार ने राज्य के विकास के लिए जितनी राशि खर्च की थी वो भाजपा की सरकार […]
मिहिजाम : मिहिजाम नगर परिषद का उद्घाटन नगर विकास विभाग मंत्री सीपी सिंह ने किया. नगर भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य बेहतर कार्य कर रही है. पहले की सरकार ने राज्य के विकास के लिए जितनी राशि खर्च की थी वो भाजपा की सरकार ने महज दो ही वर्ष में 14 वर्ष के बजट के बराबर राशि खर्च की गयी है.
होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के बारे में कहा कि यह सरकार का उचित कदम है. सत्तर फीसदी कर्मचारियों का भुगतान नगर परिषद, नगर निकाय से होता है. यदि होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी नहीं होगी तो कर्मचारी का वेतन कहां से भुगतान होगा. विपक्ष का काम है विरोध करवाना. मौके पर मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष जयश्री देवी, जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम, विष्णु प्रसाद भैया, तरुण गुप्ता, बेबी सरकार, बाल मुकुंद रविदास, राजेंद्र शर्मा, श्यामलाल हेंब्रम, प्रो कैलाश प्रसाद साव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




