लंदन शिफ्ट होने पर फैंस ने कोहली को कहा विदेशी खिलाड़ी, विराट ने तोड़ी चुप्पी

Updated at : 04 Apr 2026 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli on Foreign Player

विराट कोहली, Pic- ANI

Virat Kohli on Foreign Player: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी ने विराट कोहली और मिस्टर नैग्स का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इसमें विराट ने खुद को विदेशी क्रिकेटर कहने वालों को करारा जवाब दिया है. साथ ही उन्होंने अपने लुक और आईपीएल जीतने पर भी बात की है.

विज्ञापन

Virat Kohli on Foreign Player: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार शुरुआत की है. विराट कोहली ने इस मैच में शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. आरसीबी पिछले साल 2025 की चैंपियन टीम है और अब वह अपना खिताब बचाने उतरी है. टीम का अगला मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ है. 

इस बड़े मैच से पहले आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में होस्ट दानिश सैत अपने मशहूर किरदार मिस्टर नैग्स के रूप में विराट कोहली से सवाल कर रहे हैं. विराट ने इस बातचीत में खुद को विदेशी खिलाड़ी बताए जाने पर सीधा जवाब दिया है.

विदेशी खिलाड़ी वाले सवाल पर कोहली का जवाब

विराट कोहली ने जनवरी में भारत की वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया था. वह अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ लंदन में बिता रहे हैं और भारत में कम ही नजर आते हैं. इस बात पर सोशल मीडिया में लोग उनका मजाक बनाते हैं. वीडियो में मिस्टर नैग्स ने विराट से कहा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. इस पर विराट ने चेहरे पर हल्की मुस्कान के साथ कहा कि यह सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हो. यह बात विदेशी खिलाड़ियों से पूछो. क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं. आईपीएल के नियम कहते हैं कि एक टीम सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ियों को खिला सकती है.

18 साल बाद खिताब जीतने पर मिली शांति

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. इस बड़ी जीत के बारे में मिस्टर नैग्स ने विराट से उनका अनुभव पूछा. विराट ने जवाब दिया कि खिताब जीतने के बाद उन्हें बहुत हल्का महसूस हुआ. ऐसा लगा जैसे उनकी पीठ से एक बहुत बड़ा बोझ उतर गया हो. विराट ने आगे बताया कि जीत कड़ी मेहनत, आपके बलिदान और खेल के प्रति आपके समर्पण का फल होती है. जब आप इतनी मेहनत के बाद जीत हासिल करते हैं, तो आपको लगता है कि आपका समय खराब नहीं हुआ. इससे आपको भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने की ताकत मिलती है.

टैटू और लुक के लिए नहीं लेते किसी की राय

मिस्टर नैग्स ने विराट कोहली से उनके नए हेयरस्टाइल और टैटू को लेकर भी सवाल किया. नैग्स ने पूछा कि क्या वह अपना नया लुक तय करने से पहले 5 या 6 लोगों के साथ बातचीत करते हैं. इस सवाल के जवाब में विराट ने साफ कहा कि वह मैदान पर अपना लुक दिखाने के लिए नहीं आते हैं. उन्हें जो हेयरस्टाइल या टैटू अच्छा लगता है, वह बस वही करवाते हैं. उनका मानना है कि अगर आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं, तो आप मैदान पर अच्छा खेल दिखाते हैं.

टीम में नए खिलाड़ियों से नहीं है कोई डर

क्रिकेट में आ रही नई और युवा प्रतिभाओं से किसी तरह की असुरक्षा के सवाल पर भी विराट कोहली ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें नए खिलाड़ियों से कोई दिक्कत नहीं है. बातचीत के दौरान विराट ने मजाक करते हुए नैग्स से कहा कि अगर कभी ऐसा हुआ तो मैं तुम्हारे साथ आ जाऊंगा. उन्होंने गोविंदा की मशहूर फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि तुम राजा बाबू बन जाना और मैं शक्ति कपूर बन जाऊंगा.

ये भी पढ़ें-

हार्दिक पंड्या बनेंगे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के एक्स फैक्टर! बदली अपनी रणनीति

IPL 2026: जीत का आशीर्वाद लेने तिरुमाला मंदिर पहुंचे RCB के खिलाड़ी! CSK से होगा अगला मैच

DC vs MI: हार्दिक के बिना उतरी मुंबई, दिल्ली ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola