IPL 2026: जीत का आशीर्वाद लेने तिरुमाला मंदिर पहुंचे RCB के खिलाड़ी! CSK से होगा अगला मैच

आरसीबी टीम के खिलाड़ी तिरुमाला मंदिर पहुंचे, Pic- ANI
IPL 2026: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध बड़े मुकाबले से पहले तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की. आरसीबी अपनी जीत का सिलसिला कायम रखना चाहेगी, जबकि शुरुआती दोनों मैच हार चुकी चेन्नई को इस सीजन में अपनी पहली जीत का बेसब्री से इंतजार है.
Highlights
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के पवित्र तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए. यह प्राचीन मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है. आरसीबी की टीम रविवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ उतरेगी. इस अहम मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों ने पूजा-अर्चना करके जीत का आशीर्वाद लिया.
तिरुमाला मंदिर का महत्व और पिछला रिकॉर्ड
आंध्र प्रदेश के शेषचलम पर्वत पर स्थित तिरुमाला मंदिर हिंदू धर्म के सबसे खास तीर्थ स्थानो में गिना जाता है. भगवान वेंकटेश्वर को विष्णु जी का अवतार माना जाता है. इस मंदिर में हर साल 2.4 करोड़ से अधिक भक्त दर्शन के लिए आते हैं. पिछले साल भी सीएसके के खिलाफ मैच से पहले पाटीदार और जितेश ने इस पवित्र स्थान पर माथा टेका था. इसके बाद आरसीबी ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीता था. अब टीम उसी शानदार इतिहास को फिर से दोहराना चाहती है.
#WATCH | Tirupati, Andhra Pradesh: Indian cricketers Rajat Patidar and Jitesh Sharma offered prayers to Lord Venkateswara at Tirumala Tirupati Devasthanam in Tirupati district. pic.twitter.com/SU5ip1d68j
— ANI (@ANI) April 4, 2026
कप्तान पाटीदार का शानदार फॉर्म, जितेश की तैयारी
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इन दिनो बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में पिता बने पाटीदार ने 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ सिर्फ 12 गेंद पर 31 रन की तेज पारी खेली थी. दूसरी ओर जितेश शर्मा पिछले मैच में ज्यादा रन नहीं बना सके थे. अब सीएसके के खिलाफ जितेश एक बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाना चाहेंगे.
पहले मैच में RCB की जीत
आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी. उस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. एसआरएच ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए और जीत हासिल की. विराट कोहली ने 38 गेंद पर नाबाद 69 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद पर 61 रन बनाए. अनफिट जोश हेजलवुड की जगह खेले जैकब डफी ने 3 विकेट लिए और वह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
CSK के साथ होगा RCB का अगला मुकाबला
रविवार को आरसीबी का सामना पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. यह मैच बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर दोपहर में खेला जाएगा. सीएसके टीम का प्रदर्शन इस साल अब तक अच्छा नहीं रहा है. चेन्नई की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है और उसे टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है. दूसरी तरफ आरसीबी अपनी जीत की लय को कायम रखना चाहेगी. क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच बहुत रोमांचक होने वाला है.
ये भी पढ़ें-
DC vs MI: हार्दिक के बिना उतरी मुंबई, दिल्ली ने जीता टॉस, जानें कैसी है प्लेइंग 11
DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




