बोले पीएम मोदी- केरल में हिंदू और ईसाई को डराया गया

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo: PTI)

PM Modi in Kerala : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवल्ला में एनडीए की रैली में कहा कि एलडीएफ सरकार की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. केरल में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता में आयेगा. नीचे पढ़ें उन्होंने और क्या कहा.

विज्ञापन

PM Modi in Kerala : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि केरल में मुनंबम जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जहां हिंदू और ईसाई परिवारों को डराया गया. उन्होंने भरोसा जताया कि केरल के देशभक्त लोग इस तरह की कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देंगे और इसका जवाब जरूर देंगे.

विज्ञापन

पढ़ें पीएम मोदी ने और क्या कहा?

1. केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एलडीएफ सरकार की विदाई करने के लिए काफी उत्साह दिखाया है. केरल में अपार संभावनाएं हैं, फिर भी विकास की दौड़ में यह अन्य राज्यों से पीछे है.

2. केरल के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की स्थिति खराब है क्योंकि एलडीएफ और यूडीएफ ने इस पर ध्यान नहीं दिया.

3. केरल में बीजेपी का शासन न होने के बावजूद एनडीए सरकार ने राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है.

4. एनडीए सरकार ने केरल में विकास पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की तुलना में पांच गुना अधिक खर्च किया.

5. एनडीए केरल में भी उसी तरह विकास सुनिश्चित करेगा जैसा उसने पूर्वोत्तर और गोवा में किया है, जहां ईसाई आबादी काफी अधिक है.

6. रोजगार की तलाश में केरल से युवाओं का पलायन राज्य की सबसे बड़ी समस्या है.

7. कांग्रेस खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है, जाहिर तौर पर वह मुझ पर हमला करने और राजनीतिक लाभ पाने के लिए ऐसा कर रही है.

8. चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता खाड़ी देशों में रहने वाले केरल के मेरे भाइयों और बहनों की सुरक्षा है.

यह भी पढ़ें : केरल चुनाव: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, नेमोम से राजीव चंद्रशेखर को टिकट, देखें पूरी सूची

9. एलडीएफ और यूडीएफ एक-दूसरे पर बीजेपी की ‘बी-टीम’ होने का आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि केरल में बीजेपी ‘ए-टीम’ है.

10. एलडीएफ और यूडीएफ की ‘‘गुप्त साझेदारी’’ है, वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. इसीलिए वे बीजेपी को निशाना बनाते हैं. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola