पोपलेन चालक व मजदूर से मारपीट

Updated at : 10 Mar 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
पोपलेन चालक व मजदूर से मारपीट

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के छोटा दामिन भीठ एवं भुताहा पहाड़ स्थित स्टार इंडिया माइनिंग मिनिरल एवं स्टार इंडिया इंडस्ट्रीज के प्लांट में गुरुवार की दोपहर एक बजे बीस से पच्चीस की संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच कर पोपलेन चालक एवं मजदूर के साथ मारपीट की. संबंध में प्लांट के लेसी अजय भगत ने […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के छोटा दामिन भीठ एवं भुताहा पहाड़ स्थित स्टार इंडिया माइनिंग मिनिरल एवं स्टार इंडिया इंडस्ट्रीज के प्लांट में गुरुवार की दोपहर एक बजे बीस से पच्चीस की संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच कर पोपलेन चालक एवं मजदूर के साथ मारपीट की. संबंध में प्लांट के लेसी अजय भगत ने बताया कि मजदूर सब्बीर अंसारी एवं मनोब्बर अंसारी को लोगों ने बुरी तरह से पीटा है.

साथ ही प्लांट में रखे 11 गेलेन पानी व 600 लीटर डीजल भी साथ ले गये. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिर्जाचौकी थाना को दे दी गयी है. इधर घटना की खबर पाकर विधायक ताला मरांडी ने भी प्लांट पहुंच कर जायजा लिया. थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने कहा कि मामला की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola